फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Offered prayers on the second Friday of Ramadan with devotion.

Kushinagar News: अकीदत के साथ अदा की रमजान के दूसरे जुमे की नमाज़

Sat, 23 Mar 2024 04:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
Offered prayers on the second Friday of Ramadan with devotion.
पडरौना। रमजान महीने के दूसरे शुक्रवार को मस्जिदों में दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। रोजेदारों ने वतन की सलामती की दुआ मांगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनाती रही।
विज्ञापन

रमजान माह में इस्लाम धर्म के लोग पांचों वक्त की नमाज अदा कर रहे हैं। शहर की जामा मस्जिद, छावनी की मदीना मस्जिद, नौका टोला और मुगलपुरा सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके अलावा मथौली क्षेत्र के मदरसा हुसैनिया मस्जिद, मलकुही की मदीना मस्जिद, लक्षमीपुर के डाक गली, सोहसा, मुसहरी, सिकटिया, सिधावें, खोडहा, लक्ष्मीपुर, फरदहा, मलकुंही, नारायनपुर, अजीजनगर, दुबौली, खैरटवा, मधवलिया मठिया, अकटहा आदि गांवों की मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज से पूर्व जंगल बनबीर नौका टोला के के इमाम मौलाना इमरान अली ने कहा कि अल्लाह ने रमजान के महीने को कई विशेष कारणों से खास बनाया है। यह वह महीना है, जिसमें इस्लाम का कुरआन शरीफ नाजिल हुआ। इससे पूर्व उन्होंने नमाज और रमजान के रोजे की महत्त्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed