फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Offer outstanding cane value or be prepared for action

बकाया गन्ना मूल्य दें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Sun, 02 Apr 2017 11:41 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 02 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Offer outstanding cane value or be prepared for action
बकाया गन्ना मूल्य दें - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान समय से न होते देख डीएम ने शनिवार की देर शाम अपने कैंप कार्यालय पर अफसरों के साथ बैठक की। इसमें डीसीओ, सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड और फाइनेंस मैनेजर शामिल हुए। डीएम ने इस बैठक में चीनी मिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले पेराई सत्र का डिफर मूल्य एक सप्ताह और वर्तमान पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 23 अप्रैल से पहले कर दें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


डीसीओ वेद प्रकाश सिंह ने डीएम को बताया कि रामकोला और सेवरही चीनी मिल को छोड़कर अन्य चीनी मिलों में गन्ने की पेराई कर बंद हो गई है। जिले का गन्ना मूल्य भुगतान 91.79 प्रतिशत है। इसमें रामकोला चीनी मिल ने शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। डीएम ने इसके लिए रामकोला चीनी मिल के यूनिट हेड को बधाई दी और सेवरही चीनी मिल से भी शत प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहा। खड्डा चीनी मिल का भुगतान 94.74 प्रतिशत होने पर एक सप्ताह में शत प्रतिशत भुगतान कर देने के लिए निर्देश दिया। हाटा चीनी मिल के अवशेष 1453.49 लाख रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान 10 अप्रैल से पूर्व करने के लिए कहा।
विज्ञापन


कप्तानगंज चीनी मिल पर पेराई सत्र 2015-16 से किसानों का 1176.45 लाख रुपये बाकी होने और वर्तमान सत्र 2016-17 का 3306.10 लाख रुपये का भुगतान न होने पर डीएम ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए चीनी मिल के अधिकारी को पूर्व के डिफर मूल्य का भुगतान एक सप्ताह तथा वर्तमान सत्र का भुगतान 23 अप्रैल से पहले करने का निर्देश दिया। उन्होंने कप्तानगंज चीनी मिल की प्रतिदिन की रिपोर्ट लेते रहने का निर्देश डीसीओ को दिया। इसी तरह उन्होंने अन्य चीनी मिलों के भी भुगतान की समीक्षा की। बैठक में ढाढ़ा चीनी मिल के जीएम डीके सैनी के साथ संजय त्यागी, रामकोला चीनी मिल के एमए कुरैशी, खड्डा चीनी मिल के लोकेश कुमार व नागेंद्र चौधरी तथा सेवरही चीनी मिल के बीएल विजय तथा शरद सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed