फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Objective of Sanatan Culture and Folk Art Preservation Sanskar Bharti: Dr. Bharat Bhushan

सनातन संस्कृति व लोक कला संरक्षण संस्कार भारती का उद्देश्य : डॉ. भारत भूषण

Mon, 07 Oct 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Objective of Sanatan Culture and Folk Art Preservation Sanskar Bharti: Dr. Bharat Bhushan
पकवा इनार। शहर के एक निजी होटल के सभागार में रविवार को संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की बैठक हुई। सर्वसम्मति से डॉ. भारत भूषण को गोरक्ष प्रांत का अध्यक्ष व डॉ. अनिल कुमार सिन्हा को महामंत्री बनाया गया। डॉ. भारत भूषण ने कहा कि सनातन, संस्कृति, परंपरा व लोक कला का संरक्षण संस्कार भारती का उद्देश्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र व अमीर चंद के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चंद के अलावा डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, पूर्वी उप्र प्रमुख देवेंद्र, सह क्षेत्र प्रमुख पूर्वी उप्र वीरेंद्र, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पलता मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री और गोरखपुर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, अभा नाट्य विधा के पूर्व संयोजक रवि शंकर ने संस्कार भारती के ध्येय और उद्देश्य का उल्लेख किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला इकाइयों ने वार्षिक गतिविधि, लेखा जोखा व आगे की कार्य योजना प्रस्तुत की। केंद्रीय पदाधिकारी गिरीश चंद की अगुवाई में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें भारत भूषण को गोरक्ष प्रांत का अध्यक्ष और डॉ. अनिल सिन्हा महामंत्री, मानवेंद्र त्रिपाठी को सह महामंत्री व श्रीराम कृष्ण मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण ने संस्कार भारती को ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री डॉ. सिन्हा ने संस्कार भारती की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए एकजुट होकर आगे आने पर जोर दिया। अध्यक्षता गिरीश व संचालन सह प्रांतीय मंत्री प्रेम नाथ ने किया। इस मौके पर गोरक्ष प्रांत के डॉ. अंबरीष श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, डॉ. वीके सिंह, डॉ. चारुलता सिंह, रीता श्रीवास्तव, कन्हैया श्रीवास्तव, डॉ. कुमुद सिंह, विश्व मोहन तिवारी, सुधा मोदी, अजित प्रताप, शैवाल शंकर, डॉ. राजेश मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उमेश चंद गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेश राय, शशि प्रभा सिन्हा, अर्चना श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed