फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Objective of Krishi Sakhi Scheme to make women self-reliant: GM Karan Singh

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना कृषि सखी योजना का उद्देश्य : जीएम करन सिंह

Sat, 03 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Objective of Krishi Sakhi Scheme to make women self-reliant: GM Karan Singh
सुकरौली। ढाढ़ा चीनी मिल की ओर से शुक्रवार को कृषि सखी योजना के तहत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जीएम करन सिंह एंव बिरला समूह की दिल्ली की टीम ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विज्ञापन

चीनी मिल के जीएम करन सिंह ने कहा कि बिरला समूह की ओर से महिला उद्यमिता विकास एवं महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष परियोजना बनाई है। इस परियोजना के तहत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर और अनेक योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना कृषि सखी योजना का उद्देश्य है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिल्ली से आई महिला विकास टीम की विशेषज्ञ डॉ पूर्णिमा चौहान ने कहा कि प्रबंधन की ओर से यह पहल न केवल महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक होगी, बल्कि हाटा क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनके अनुसार बिरला समूह की यह पहल समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अपने परिवार और समुदाय के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक डीडी सिंह, डॉ बादल, अमित, डॉ नवनीत त्यागी, अंकुर श्रीवास्तव, प्रांशु शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed