{"_id":"66bbd86acdbbefd9770fa874","slug":"oath-administered-to-students-not-to-take-drugs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121561-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नशा नहीं करने के लिए छात्रों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नशा नहीं करने के लिए छात्रों को दिलाई शपथ
Wed, 14 Aug 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के लछिया देवरिया स्थित समता इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार तरफ से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने के लिए शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य रामाशंकर यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति का शरीर ही नहीं बल्कि, जीवन को बर्बाद कर देता है। इसलिए लोगों को किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में युवा वर्ग फंसता चला जा रहा है। यह उनके स्वास्थ्य व जीवन के साथ देश के लिए बेहतर संकेत नहीं है। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने के लिए शपथ दिलाए। इस दौरान श्रीराम यादव, श्याम प्रसाद, श्याम नारायण गुप्ता, इंद्रदेव सिंह, रामायण, शिव प्रसाद, शैलेश, सेराज, आशीष शर्मा, ममता यादव आदि मौजूद रहे।