फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Number of patients suffering from cold and skin diseases is high

Kushinagar News: सर्दी-जुकाम और चर्म रोग के मरीजों की संख्या अधिक

Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Number of patients suffering from cold and skin diseases is high
मंसाछापर/ पिपरा बाजार/ उजारनाथ। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन न्यू पीएचसी और अर्बन केंद्रों पर रविवार को किया गया। बलकुड़िया पीएचसी पर दोपहर 12 बजे तक 37 मरीजों का इलाज हुआ था। इसमें बुखार, सर्दी और चर्म रोग के अधिक मरीज पहुंचे थे। डॉक्टर दवा देने के साथ-साथ मौसम में बदलाव की बात कहते हुए खान-पान में परहेज का सुझाव दिया।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया न्यू पीएचसी पर दोपहर 12 बजे पीएचसी पर डॉ. विकास, डॉ. शिप्रा, नेत्र परीक्षक सौरभ तिवारी, मुकेश तिवारी, फार्मासिस्ट प्रभुनाथ, एलटी संतोष, वार्ड ब्वॉय अमित मौजूद थे। आने वाले मरीजों का डॉक्टर इलाज कर रहे थे। 37 मरीज दोपहर तक पहुंचे। इसमें सबसे अधिक चर्म रोग, बुखार, सर्दी के मरीज आए थे। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ने बताया कि मौसम बदला है, इसलिए बुखार, चर्म रोग, खांसी के मरीज अधिक आ रहे है। उन्होंने बताया कि गर्मी की शुरुआत हो गई, इसलिए खानपान में विशेष सावधानी बरतें, मच्छरदानी जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed