फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to the village head for financial irregularities

Kushinagar News: वित्तीय अनियमितता में ग्राम प्रधान को नोटिस

Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Notice to the village head for financial irregularities
पडरौना। खड्डा ब्लॉक के सोनबरसा में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में नाली मरम्मत में 19 मीटर लंबाई कम पाई गई, बेड के ऊपर ही दीवारों का निर्माण कर अधिक भुगतान पाया गया। छठ घाट की सफाई-टेंट के नाम पर बिना अभिलेख के भुगतान दर्शाया गया। जांच आख्या के आधार पर डीएम ने निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न देने पर वसूली और विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनबरसा के दयानिधि मणि ने सात मार्च को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर प्रधान और सचिव द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। डीएम ने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और अवर अभियंता से जांच कराई। जांच में रामकृत चौहान के घर से पोखरा तक नाली मरम्मत कार्य में मौके पर 19 मीटर लंबाई कम पाई गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पुरानी नाली मरम्मत का गलत प्राक्कलन तैयार कर एमबी में कार्य से अधिक मात्रा दर्शाकर वास्तविक लागत से अधिक भुगतान कर लिया गया। शेष लंबाई में भी जगह-जगह दीवारों का मरम्मत और प्लास्टर दिखाया गया। पंचायत भवन के पास से पोखरे तक नाली निर्माण व मरम्मत में पूर्व की नाली के बेड के ऊपर ही दोनों दीवारों कादोबारा निर्माण कर प्लास्टर करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने इसे अनियमितता मानते हुए वास्तविक व्यय से अधिक भुगतान के लिए प्रधान, ग्राम सचिव और माप करने वाले जेई (एमआई) को दोषी ठहराया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनबरसा में छठ घाट पर सफाई कार्य और टेंट आदि लगाने के नाम पर कोई पत्रावली या व्यय का अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बावजूद भुगतान दर्शाए जाने का आरोप है। मामले में जांच के आधार पर डीएम ने निवर्तमान प्रधान ममता देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम प्रधान को भेजे गए नोटिस में साक्ष्यों सहित 15 दिन में जिला मजिस्ट्रेट/जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सरकारी धन का गबन मानते हुए वसूली समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed