{"_id":"6a233f6e6d7fb9d7d0047592","slug":"notice-issued-to-secretary-over-irregularities-in-drain-construction-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161229-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाली निर्माण में गड़बड़ी पर सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाली निर्माण में गड़बड़ी पर सचिव को नोटिस
Sat, 06 Jun 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोनबरसा में नाली मरम्मत और निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में 19 मीटर नाली मौके पर कम मिली, जबकि एमबी में अधिक काम दिखाकर भुगतान कर दिया गया। डीपीआरओ ने तत्कालीन सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर वसूली की कार्रवाई होगी।
सोनबरसा निवासी दयानिधि मणि ने सात मार्च को संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्रधान व सचिव ने नाली निर्माण व मरम्मत कार्य में धांधली की है। पीडी परियोजना निदेशक, डीआरडीए और जेई ने जांच आख्या 11 मई को डीपीआरओ को सौंपी।
जांच रिपोर्ट में रामकृत चौहान के घर से पोखरा तक नाली मरम्मत कार्य में 19 मीटर लंबाई मौके पर कम मिली। लोगों का यह भी आरोप था कि पुरानी नाली की मरम्मत का गलत प्राक्कलन बनाकर एमबी में अधिक मात्रा की गणना की गई और वास्तविक लागत से अधिक भुगतान कर दिया गया। पंचायत भवन के पास से पोखरे तक नाली निर्माण में पूर्व की नाली के बेड के ऊपर ही दोनों दीवारों का पुनः निर्माण कराकर प्लास्टर कराया गया। संवाद