फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   not started paddy purchase centre

कहीं बंद रहे क्रय केंद्र तो, कहीं किसान ही नहीं पहुंचे

Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
not started paddy purchase centre
कहीं बंद रहे क्रय केंद्र तो, कहीं किसान ही नहीं पहुंचे
विज्ञापन

- कई जगह संसाधनों की रही कमी
- धान खरीद के लिए जिले में बनाए गए हैं पांच एजेंसियों के 55 क्रय केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। सोमवार को जिले में धान खरीद शुरू हो गई। पांच एजेंसियों के 55 क्रय केंद्रों के जरिए 96800 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार को धान क्रय केंद्रों की पड़ताल कराई गई तो कहीं केंद्र बंद थे तो कहीं किसान ही नहीं पहुंचे थे। कुछ स्थानों पर इक्का-दुक्का किसान ही मिले।
मौजूदा विपणन वर्ष में धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसके लिए पांच एजेंसियों को नामित किया गया है। खाद्य विभाग की 21, पीसीएफ की 24, पीसीयू की चार, यूपीएसएस की पांच और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। सोमवार से इन केंद्रों पर धान खरीद शुरू करने का आदेश दिया गया था। सोमवार को कई क्रय केंद्रों की पड़ताल की गई तो पहले ही दिन अनेक केंद्र या तो बंद रहे या फिर वहां किसान ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

अमवादीगर के क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा कोई किसान
बरवापट्टी। किसान सेवा सहकारी समिति अमवादीगर में बने धान क्रय केंद्र पर सोमवार को कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। एडीओ को-ऑपरेटिव दुदही आशीष कुमार सिंह इस क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने धान खरीद की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बैनर, खरीद के लिए आवश्यक सामग्री, बोरा, कांटा, झरना, बोइंग फैन, ई पॉस मशीन और किसानों के बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था और पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था मिली। यहां सिर्फ दो किसान धान खरीद के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर मिला ताला
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के मोजहिदा गांव में सहकारी सेवा समिति में क्रय केंद्र खोला गया है, लेकिन सोमवार को यहां खरीद नहीं शुरू हो सकी थी। यहां सुबह से ही ताला लटका रहा। मोजहिदा गांव के प्रधान अशोक गुप्त ने बताया कि यहां धान नहीं खरीदा गया। पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
इक्का-दुक्का किसान ही क्रय केंद्र पहुंचे
बनकटा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के अंतर्गत भठही शुक्ल में बने क्रय केंद्र पर सोमवार के दोपहर तक इक्का-दुक्का किसान ही नजर आए। इस क्रय केंद्र के सचिव प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि फाजिलनगर ब्लॉक में अंयत्र क्रय केंद्र नहीं है। किसान केवल जानकारी लेने पहुंचे। अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
अभी नहीं उपलब्ध है सभी संसाधन
पटहेरवा। किसान सेवा सहकारी समिति पटहेरवा में धान खरीद के लिए अभी सभी संसाधन उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे सोमवार को धान खरीद नहीं हो सकी। केंद्र प्रभारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों से धान की खरीद सोमवार से शुरू करनी थी, जो किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराए हैं, उन्हीं से धान खरीदा जाना है। इस केंद्र पर दो वजन मशीन, पंखा, बैनर और झरना सहित दो गांठ बोरी, जिसमें एक हजार बोरियां हैं। उपलब्ध हो गई हैं। यहां विभाग की तरफ से नमी मापक यंत्र व पावर डस्टर नहीं मिल सका है। न ही उसके लिए कोई दिशा-निर्देश मिला है। जब तक दोनों यंत्र नहीं मिलते, धान खरीद नहीं हो पाएगी। केंद्र के सचिव मनोज सिंह का कहना था कि धान में नमी रहती है, जिसके लिए नमी मापक यंत्र जरूरी होता है। जैसे ही उपलब्ध हो जाएगा, धान खरीद शुरू हो जाएगी।
एडीएम बोले
एडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि सोमवार से धान खरीद शुरू हो गई है। सभी जगह धान खरीद के लिए पहले ही निर्देश दे दिया गया है। संसाधन भी मुहैया करा दिए गए हैं। अभी धान में नमी ज्यादा है। इसलिए किसान कम पहुंच रहे हैं।

फाइल नंबर- सात का जोड़
पहले दिन सिर्फ 66 क्विंटल हुई धान खरीद
डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को जनपद में धान खरीद शुरू हुई। पहले दिन तीन किसानों ने धान बेंचा। कसया, सुकरौली और रामकोला के मार्केटिंग के क्रय केंद्रों पर एक-एक किसान ने धान बेंचा। उन्होंने बताया कि शाम तक 66 क्विंटल धान की खरीद हुई।
00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed