फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Not enough rain, the river is below the danger mark

नहीं हुई भरपूर बारिश, खतरे के निशान से नीचे है नदी

Sun, 31 Jul 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Not enough rain, the river is below the danger mark
महदेवा गांव के पास कटान करती गंडक। - फोटो : KUSHINAGAR
नहीं हुई भरपूर बारिश, खतरे के निशान से नीचे है नदी
विज्ञापन

- जुुलाई माह में 295 मिलीमीटर हुई बारिश
- बाढ़ के खतरे से राहत महसूस कर रहे लोग
खड्डा। जुलाई माह में पानी कम बरसा है। बरसात के अभाव में गंडक खतरे के निशान से नीचे है। इस साल जुलाई माह में कुल 295 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि पिछले साल जुलाई के अंत तक कुल 475 मिलीमीटर पानी बरसा था। इस साल गंडक में छोड़े जाने वाले पानी के डिस्चार्ज में कमी बनी रही। इस सीजन में डेढ़ माह बाद भी खतरे के निशान को नदी पार नहीं कर सकी है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि आगे चलकर तेज बरसात होने पर कभी भी बाढ़ का सामना कर पड़ सकता है। इसके लिए तहसील प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
खड्डा क्षेत्र में जून और जुलाई के महीने में बारिश होने से बाढ़ आती है। इस साल कम बारिश होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2021 के जून माह में 415.8 मिमी वर्षा हुई थी, जिसकी तुलना में इस साल जून माह में 172.2 मिमी बारिश हुई है। इस साल जुलाई माह के अंत तक 295 मिमी वर्षा हुई। जबकि वर्ष 2021 में 475 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई माह में वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। इस वजह से खतरे के निशान को नदी छू नहीं सकी।
विज्ञापन

जुलाई माह के अंत तक बाढ़ नहीं आने से बाढ़ प्रभावित मरचहवा, बसंतपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, शिवपुर, सालिकपुर, महदेवा आदि गांवों लोगों को राहत मिली है। इस बार गांव के आसपास निचले स्थानों पर नदी का पानी पहुंचा है। लेकिन इसका असर गांवों पर नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि अभी तक बाढ़ का खतरा नहीं है। लेकिन आगे चलकर क्या स्थिति होगी। यह कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी तैनात करके उनहें सजग किया गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों के प्रधान सहित अन्य लोगों से लगातार बातचीत की जा रही है।

महदेवा गांव के पास कटान से दहशत
खड्डा। गंडक में जलस्तर कम होने के बावजूद लोगों में कटान से दहशत बनी हुई है। नदी की तेज धारा से किनारे लगातार कट रहे हैं। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारी परक्यूनपाइन लगा रहे हैं। नदी की कटान से रविवार सुबह गन्ने और धान की फसल पानी में बह गई। ग्राम प्रधान पति नथुनी कुशवाहा, रमायन, भीम बली का कहना है कि इस वर्ष अभी तक बाढ़ के पानी से गांव सुरक्षित हैं। लेकिन नदी की तेज धारा से रुक-रुक कर कटान हो रही है। करीब चार साल से गंडक महदेवा गांव के पास कटान कर रही है। इससे गांव पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed