फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Not a single payment to farmers in seven and a half months

साढ़े सात महीने में किसानों को एक धेला भुगतान नहीं

Thu, 18 Aug 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Not a single payment to farmers in seven and a half months
साढ़े सात महीने में किसानों को एक धेला भुगतान नहीं
विज्ञापन

पडरौना। चीनी मिलों ने नए पेराई सत्र की शुरुआत कर दी है, लेकिन कप्तानगंज चीनी मिल ने अभी तक गन्ना किसानों के 43.28 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। इस वजह से किसान परेशान हैं।
जनपद में पांच चीनी मिलें संचालित होती हैं। पिछले पेराई सत्र में ढाढ़ा, खड्डा, रामकोला, सेवरही और कप्तानगंज चीनी मिल ने अपने निर्धारित तिथि पर पेराई शुरू की और अपने क्षेत्र का संपूर्ण गन्ना पेरने के बाद बंद हो गईं। ढाढ़ा चीनी मिल ने 68.75 लाख क्विंटल, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल ने 67.18 लाख क्विंटल, कप्तानगंज चीनी मिल ने 14.84 लाख क्विंटल, सेवरही चीनी मिल ने 49.65 लाख क्विंटल और खड्डा चीनी मिल ने 17.89 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था। इस तरह पांचों चीनी मिलों ने मिलकर पिछले पेराई सत्र में 218.31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
विज्ञापन

उसके एवज में इन चीनी मिलों को कुल 75671.81 लाख (सात अरब 56 करोड़ इकहत्तर लाख इक्यासी हजार) रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान करना था। इनमें ढाढ़ा चीनी मिल ने 23676.12 लाख, रामकोला चीनी मिल ने 23361.24 लाख, सेवरही चीनी मिल ने 17198.22 लाख और खड्डा चीनी मिल ने 6257.13 लाख रुपये का संपूर्ण भुगतान कर दिया। कप्तानगंज चीनी मिल 5179.10 लाख रुपये में से सिर्फ 850.68 लाख रुपये का ही भुगतान कर पाई है। शेष 4328.24 लाख रुपये अभी भी भुगतान करना बाकी है। इस चीनी मिल ने 26 जनवरी के बाद से एक रुपया भी किसानों को भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
- दिलीप सैनी, डीसीओ
चीनी बेचकर किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। शेष गन्ना मूल्य का भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा है। चीनी का उत्पादन कम होने के कारण भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं।
- नरेंद्र वली, कप्तानगंज चीनी मिल के जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed