{"_id":"60d76cc18ebc3e2d9b1b5b1d","slug":"nomination-to-the-panchayat-electoin-kushinagar-news-gkp3996431130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दौरान भारी मात्रा में सुरक्षा के किए गए थे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दौरान भारी मात्रा में सुरक्षा के किए गए थे इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से सावित्री और सपा से रीता ने किया नामांकन
पडरौना (कुशीनगर)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। दोपहर 12 बजे पहले सपा उम्मीदवार रीता यादव ने अपना नामांकन किया। इसके बाद भाजपा की तरफ से सावित्री देवी जायसवाल का पर्चा भरा गया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की पत्नी भाजपा उम्मीदवार सावित्री देवी जायसवाल पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा सपा उम्मीदवार रीता यादव भी पूर्व सांसद बालेश्वर यादव की पुत्री हैं। दोनों दिग्गजों ने नामांकन के दौरान अपनी मजबूत लामबंदी प्रस्तुत कर चुनाव को रोचक बना दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस महत्वपूर्ण पद पर सत्ताधारी भाजपा ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। वहीं, प्रमुख विपक्षी दल सपा ने भी मजबूत उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को एकतरफा होने से रोक रखा है। राजनीतिक दलों की रस्साकशी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी इस पर पैनी नजर रखी है।
शनिवार को होने वाले नामांकन के लिए रविंद्रनगर पुलिस चौकी से लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर तक बैरिकेडिंग की गई थी। कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच नामांकन का वक्त निर्धारित था। इस अवधि में केवल दो प्रत्याशी सावित्री देवी व रीता यादव ने अपना परचा दाखिला किया। दोपहर बाद तीन बजे से नामांकन कक्ष में ही नामांकन पत्रों की जांच की गई। दोनों नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन की प्रक्रिया एडीएम विंध्यवासिनी राय की देखरेख में संपन्न हुई। सपा उम्मीदवार 31 वर्षीया रीता देवी फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम सभा नोनिया पट्टी की रहने वाली हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी पडरौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकड़ी खुर्द की निवासी हैं।
विज्ञापन
तीन जुलाई को मतदान प्रक्रिया के बाद घोषित होगा परिणाम
नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 29 जून को उम्मीदवारों की नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है। अगर दोनों उम्मीदवार मैदान में बनी रहती हैं तो आगामी तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच मतदान होगा और इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।