{"_id":"64ca9dde0c27fa65cf0370ad","slug":"nominataions-not-show-on-prerana-portal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2532-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेरणा पोर्टल पर सात स्कूलों का नहीं दिख रहा है नामांकन, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेरणा पोर्टल पर सात स्कूलों का नहीं दिख रहा है नामांकन, नोटिस जारी
Wed, 02 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के आठ परिषदीय और मदरसा स्कूलों में हुए नए नामांकन की संख्या प्रेरणा पोर्टल पर शून्य दिखा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग की तरफ हुई इस कार्रवाई से विद्यालय प्रबंधन में खलबली मची है।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि विद्यालयों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होता है। लेकिन जिले के दो परिषदीय, छह इंटर कॉलेज, एक मदरसा और एक सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल की तरफ से कक्षा एक और छह में नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा प्रेरणा प्रोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। इसके चलते इन विद्यालयों का नामांकन संख्या पोर्टल पर शून्य प्रदर्शित हो रहा है।
इसको गंभीरता से लेते हुए प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की तरफ से निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।