{"_id":"5a7b4adf4f1c1bcb268b8b68","slug":"nodal-officer-looking-at-the-disorder-the-rebuke","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था देख नोडल अधिकारी ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था देख नोडल अधिकारी ने लगाई फटकार
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
जांच।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया। शासन की तरफ से नामित जिले के नोडल अफसर रजनीश गुप्ता ने बुधवार की शाम कुश्ाीनगर जिले के कसया तहसील व ब्लॉक का निरीक्षण किया। तहसील में अभिलेखागार कक्ष की पूर्व गैलरी में लाइट की व्यवस्था न होने पर नोडल अफसर ने नाराज होकर तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद को फटकार लगाई और जल्द व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस पर तुरंत तहसील प्रशासन ने बिजली मिस्त्री बुलाकर बल्व लगवाया और लाइट का प्रबंध किया।
निरीक्षण में सबसे पहले नोडल अफसर शाम को लगभग साढ़े पांच बजे तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसील की चौहद्दी व भवन में लगे कांच को देखा। इसके बाद सीधे नजारत, राजस्व अभिलेखागार व खतौनी कक्ष सहित एसडीएम कार्यालय की व्यवस्था देखी। लगभग सवा घंटा तक तहसील में राजस्व अधिकारियों से पूरी व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान कोई विशेष विसंगति नहीं मिली, लेकिन राजस्व कानूनगो व एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल से नामांतरण की प्रक्रिया व दस्तावेजों में दर्ज करने की जानकारी दिए जाने से संतुष्ट नहीं दिखे।
इसके बाद वह ब्लॉक कसया में पहुंचे, जहां मनरेगा में मजदूरों के भुगतान की डिजीटाइजेशन की व्यवस्था कंप्यूटर पर देखा। उन्होंने कहा कि इन दोनों विभागों की जांच में अब तक कोई विशेष विसंगति नहीं मिली है।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी हरिगोविंद मिश्र, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, कप्तानगंज एसडीएम त्रिभुवन, हाटा एसडीएम विपिन कुमार, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, अरविंद पति त्रिपाठी सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
जिले के राजस्व वादों के निस्तारण की गति धीमी गति पर उन्होंने कहा कि अब सारे वाद कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन हो गए हैं। उनके निस्तारण में तेजी आएगी, जबकि पहले राजस्व से जुड़े वादों की सही व तथ्यगत जानकारी नहीं हो पाती थी। अब ऐसी कोई स्थिति नहीं है। हालात पहले से बहुत ही तेजी से बेहतर और बदल रहे हैं। बताया कि रिकार्ड में वादों के निस्तारण की संख्या संतोषजनक दर्शायी गई है।