फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No Thyroid Testing Facility at CHC; Patients Face Hardship

Kushinagar News: सीएचसी में थायराइड जांच की सुविधा नहीं, मरीज परेशान

Sun, 22 Mar 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
No Thyroid Testing Facility at CHC; Patients Face Hardship
हरिहरपुर। नाथनगर सीएचसी में थायराइड जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। इसके अभाव में मरीजों को जिला मुख्यालय का रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएचसी में खून व बलगम सहित कई जांचें पैथाॅलोजी में होती हैं। वहीं, चिकित्सकों में दो महिला डाॅक्टर सहित कुल छह चिकित्सकों की तैनाती है। मरीज और उनके साथ अस्पताल आने वाले तीमारदारों के लिए शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के मकसद से परिसर में आरओ प्लांट लगाया गया है। एक्स-रे तकनीशियन मनोज चौधरी ने बताया कि सीएचसी पर रोजाना बीस से पचीस मरीजों का एक्स-रे होता है।
विज्ञापन

जांच के लिए एक्स-रे की नई मशीन लगी हुई है। मरीज के साथ आए तीमारदार अनिल, तेजश्वी, रघुपति, रामआसरे ने बताया कि लैब में जांच की व्यवस्था ठीक है। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि लैब में कुछ विशेष जांच को छोड़कर बाकी जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लैब में सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, शुगर, बलगम की भी जांच होती है। गर्भवती महिलाओं के करीब सभी जांच की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर थायराइड जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विशाल यादव कहते हैं कि ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज किया जाता है।

सीएचसी में अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह, डॉ. विशाल यादव, डॉ राजीव सिंह, डॉ राजेश त्रिपाठी सहित महिला चिकित्सक डॉ. निधी गुप्ता और तृषा यादव की तैनाती है।
--------
कोट
सीएचसी में मरीजों के लिए इस समय अच्छी चिकित्सा सुविधा है। खून व एक्स-रे जांच के साथ जरूरी दवाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल में चिकित्सा सुविधा को बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में अभी थायराइड जांच की सुविधा नहीं है।
- डॉ. श्वेतांक सिंह, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed