{"_id":"69c44bedf451582837025f39","slug":"no-stoppage-for-the-lalkuan-express-at-tamkuhi-road-passengers-to-face-inconvenience-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156946-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीरोड में लालकुआं एक्सप्रेस का ठहराव नहीं, यात्रियों को होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीरोड में लालकुआं एक्सप्रेस का ठहराव नहीं, यात्रियों को होगी दिक्कत
Thu, 26 Mar 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-तमकुहीरोड-थावे रेलमार्ग पर चार फेरा के लिए लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। 28 मार्च को अंतिम फेरा पूरी कर यह ट्रेन बंद होनी थी, जिसे पूर्वोत्तर रेलवे ने दो अप्रैल से 28 जून के बीच 13 फेरा के चलाने की मंजूरी दी है। नई समय सारिणी में इस ट्रेन का स्टापेज तमकुहीरोड को नहीं बनाया गया। इसके पहले इस ट्रेन का स्टापेज यहां रहा है। तमकुहीरोड में ट्रेन का स्टापेज रखने की मांग की गई है।
तमकुहीरोड युपी बिहार बार्डर का एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। छितौनी से जोड़ने वाली रेल परियोजना पर वर्तमान में तेजी से कार्य चल रहा है। भविष्य में तमकुहीरोड स्टेशन जंक्शन बनने वाला है। यहां से नियमित सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। इस रूट से गुजरने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टाॅपेज यहां है। कई साल से लालकुआं-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस का तमकुहीरोड को स्टाॅपेज भी होता रहा। दो अप्रैल से 28 जून के बीच इसके संचालन के लिए घोषित हुई समय सारिणी में तमकुहीरोड स्टेशन को स्टाॅपेज नहीं नहीं बनाया गया।
क्षेत्र के लवकुश गुप्ता, राहुल सोनी, आदित्य वर्मा, अभिषेक शुक्ल आदि का कहना है कि इस रूट पर वर्तमान में चलने वाली छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, अमृत भारत एक्सप्रेस, साबरमती-थावे एक्सप्रेस और छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस का स्टापेज तमकुहीरोड में है। यहां के बड़ी संख्या के कामगार उत्तराखंड, झारखंड व पश्चिम बंगाल में रहते है। यदि इस ट्रेन का स्टाॅपेज यहां नहीं बनाया जाता है, तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों ने पूर्व की भांति तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर स्टापेज की मांग की है।