फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No seats in trains on Gorakhpur-Narkatiyaganj and Thawe routes

Kushinagar News: गोरखपुर-नरकटियागंज और थावे रूट की ट्रेनों में सीट नहीं

Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
No seats in trains on Gorakhpur-Narkatiyaganj and Thawe routes
कप्तानगंज। उमस भरी गर्मी और आने वाले सहालग के कारण ट्रेनों से यात्रा परेशानी भरी हो गई है। सभी रूट की ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर-नरकटिया गंज और थावे रूट की सभी ट्रेनें 25 जून तक फुल हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू, कोटा, कानपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। इस समय सप्तक्रांति सुपरफास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कप्तानगंज से दिल्ली आनंद विहार की ओर जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट के स्लीपर में 69, थर्ड एसी में 51 और सेकंड एसी में 35 वेटिंग है। सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 15, थर्ड एसी में 10 और सेकेंड एसी में चार वेटिंग है। अमृत भारत एक्सप्रेस में में 130 नंबर तक वेटिंग पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

वहीं आनंद विहार दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली ट्रेनें सप्तक्रांति सुपरफास्ट के स्लीपर में सेकेंड एसी में नो सीट की स्थिति बनी हुई है,जबकि थर्ड एसी में 26 वेटिंग है। सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 40,थर्ड एसी में 20 और सेकेंड एसी में 10 वेटिंग है। इसी तरह मुंबई रूट की ट्रेनें कप्तानगंज से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 35, थर्ड एसी में 22 और सेकेंड एसी में 10 वेटिंग है। मुंबई से कप्तानगंज आने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 35,थर्ड एसी में 20और सेकेंड एसी में 15 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस कोलकाता से कप्तानगंज आने वाली में 26 जून तक स्लीपर में 15 और थर्ड एसी में 10 वेटिंग है। इसके अलावा श्री वैष्णो देवी कामाख्या एक्सप्रेस जम्मूतवी से कप्तानगंज से आने वाली में स्लीपर में 62, थर्ड एसी में 40 और सेकेंड एसी में 15 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed