फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No relief from cold, melting persists

ठंड से नहीं मिली राहत, गलन बरकरार

Thu, 20 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
No relief from cold, melting persists
ठंड से नहीं मिली राहत, गलन बरकरार
विज्ञापन

सुबह छाया रहा घना कोहरा, दिन में निकली हल्की धूप
पडरौना। सर्द हवा के साथ गलन भरी ठंड से बृहस्पतिवार को भी लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद सूर्य बादलों से घिर गया। यह सिलसिला दिनभर बना रहा है। इससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
शाम होते ही शीतलहर और हवा चलने से अधिकतर लोग घरों में दुबक गए। काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। पांच दिनों से चल रही सर्द हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सुबह करीब दस बजे के बाद सूर्य ने दर्शन दिए। इसके बाद सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी दिनभर चलती रही। इसके चलते लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। शाम होते ही सर्द हवा और कोहरे के साथ गलन का प्रभाव बढ़ गया।
विज्ञापन

लोग पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ढके रहे। गलन बढ़ने से सुबह बाजार में चहल-पहल देर से हुई। शाम होते ही लोगों के फिर घर में कैद हो जाने से बाजार में सन्नाटा छा गया। ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। इसके चलते लोग स्वयं के प्रयास से ठंड से राहत पाने के लिए जद्दोजहद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed