फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No obstruction sign on 40 km long road

40 किमी लंबी सड़क पर अवरोधक न संकेतक

Sat, 07 May 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
No obstruction sign on 40 km long road
नोनिया पट्टी चौक पर बिना किसी सांकेत के रिफ्लेक्टर। - फोटो : KUSHINAGAR
40 किमी लंबी सड़क पर अवरोधक न संकेतक, अक्सर हो रहे हादसे
विज्ञापन

पडरौना-समउर बाजार राहगीरों के जान की बनी दुश्मन, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
पडरौना/गुरवलिया बाजार। जनपद मुख्यालय से बिहार को जोड़ने वाली 40 किमी लंबी पडरौना-समउर बाजार सड़क पर कई महत्वपूर्ण स्थानों पर न स्पीड ब्रेकर हैं और न संकेतक। रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हैं। इससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिला मुख्यालय को बिहार से जोड़ने वाली पडरौना-समउर बाजार मार्ग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित नहीं है। घनी आबादी व कई गांवों के बीच से होकर गुजरी इस सड़क पर तेज रफ्तार, खतरनाक मोड़, यूटर्न, झाड़ियों की वजह से संकरी हुई सड़क, क्षतिग्रस्त पुलिया, अवैध वाहन स्टैंड, सड़क पर बाजार आदि की वजह से कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। अधिकांश दुर्घटना में लोग दोपहिया वाहनों पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

...
झाड़ियों की वजह से नहीं दिखती आगे की राह
इस सड़क पर सफेद पट्टी साफ नहीं दिखती है। सेखवापट्टी में सड़क तक झाड़ियां पहुंच गई हैं। इससे सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा चालक नहीं लगा पाते हैं। करमैनी बाजार के पास सड़क की सफेद पट्टी के दो मीटर अंदर तक लोगों ने खर-पतवार रख दिया है। पटहेरिया के पास लोग पुआल, तिलहन फसल को सड़क पर सूखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टूटे स्पीड ब्रेकर भी दुर्घटना के कारण
पडरौना-समउर बाजार सड़क पर दुर्घटना को रोकने के लिए कुछ जगह स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन देखरेख पर किसी का ध्यान नहीं है। कहीं स्पीड ब्रेकर पर निशान मिट चुके हैं तो कहीं टूट गए हैं। भेलया चंद्रौटा शहीद स्मारक के पास बना स्पीड ब्रेकर धंस गया है। तुर्कपट्टी फाल से 500 मीटर बलडीहा के पास प्लास्टिक का स्पीड ब्रेकर टूट गया है। इससे गड्ढे बन गए हैं। दुरखिया के मुकेश यादव इस गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं। कुबेरस्थान के पास बने पुल से पहले छह ब्रेकर बनाए गए थे। ये भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
...
डग्गामार वाहनों ने जगह-जगह बना दिया स्टैंड
इस सड़क पर यात्री सुविधा का अभाव है। रोडवेज बस न चलने से इस मार्गपर डग्गामार वाहनों का संचालन अधिक होता है। यहां पटहेरिया से समउर व बिहार प्रांत के कटेया, भोरे के लिए डग्गामार वाहन चलते हैं। तुर्कपट्टी फाल से कुबेरस्थान व पडरौना के लिए सवारियों को टेंपो, टैक्सी व ई-रिक्शा चालक सड़क पर भरते हैं।
...
यातायात नियम को ताक पर रखकर पार करते हैं एनएच
इस सड़क से होते हुए अगर किसी को समउर या पडरौना तक जाना है तो बीच में नेशनल हाईवे-28 को पार करना पड़ेगा। यहां यातायात का एक सोलर लाइट लगा है, लेकिन कोई पालन करे न करे, यातायात विभाग को परवाह नहीं है। यह ऑटोमैटिक है। इसमें न तो ग्रीन लाइट है न रेड। लोग जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते हैं।
...
40 किमी सड़क पर 40 डेंजर जोन
इस सड़क पर 40 किमी के सफर में करीब 40 खतरे वाला स्थान है। यहां रिफ्लेक्टर, संकेतक व चेतावनी बोर्ड जरूरी है। चार प्रमुख रास्तों को जोड़ने वाला नोनिया पट्टी चौक भी असुरक्षा का शिकार है। यहां चार अलग-अलग जगहों से लोग क्रॉस करते हैं। भेलया-सेखवापट्टी के बीच पुल से पहले संकेतक, करमैनी में दो अंधे मोड़, सिंदुरिया में आबादी के बीच अंधा मोड़, कोरया, कुबेरस्थान, गांगरानी यूटर्न व अंधा मोड़ से पहले सुरक्षा केे इंतजाम नहीं हैं।
...
पडरौना-समउर बाजार सड़क पर हुए हादसे
8 दिसंबर 2021 को सिंदुरिया गांव के पास मार्ग पर ट्रक की चपेट से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई थी। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 29 नवंबर 2021 को डीह टोला के पास बाइक सवार पुलिया से गिरकर घायल हो गया था। बिना हेलमेट के एक बाइक पर तीनों सवारों को काफी चोटें आई थीं। 17 नवंबर 2021 को समउर बाजार के बिहार बुजुर्ग गांव के पास स्कूल बस से उतरकर घर जा रही पांच वर्षीय बच्ची की दूसरे स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 21 अगस्त 2021 को सेखवापट्टी गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया था। तीन अगस्त 2021 को सिंदुरिया गांव के पास अंधे मोड़ पर अनियंत्रित बोलेरो एक घर में घुस गई थी। एक महिला घायल हो गई थी। 14 नवंबर 2020 को नोनियापट्टी चौराहे पर सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक पर सवार मां-बेटे गिरकर घायल हो गए थे।
वर्जन
पडरौना-समउर सड़क का टेंडर कराया जाएगा। पैचवर्क में झाड़ियों को हटाया जाना है और टूटी सड़क की मरम्मत होगी। प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर अधिक भार वाले वाहन गुजरने से टूट जाते हैं। टूटे ब्रेकरों की जगह नए ब्रेकर जल्द लगवा दिए जाएंगे। शासन से धन प्राप्त होते ही तुरंत अन्य सुरक्षा संसाधनों से सड़क को लैस किया जाएगा।

-हेमराज सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
...
क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहनों की शिकायत मिलने पर परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसमें स्थानीय पुलिस का भी साथ जरूरी है। मानक के विपरीत सवारियों को ढो रहे डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई होगी।
- मो. अजीम, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed