फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No mask and social distancing in distt hospital

कोरोना महामारी से बेपरवाह हैं लोग

Sat, 03 Apr 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
No mask and social distancing  in  distt hospital
जिला अस्पताल में न मास्क का इस्तेमाल, न ही दो गज दूरी का हो रहा पालन
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कोरोना महामारी का संकट इस साल भी बढ़ता जा रहा है। फिर चाहे दूसरेे राज्य हों या कुशीनगर जनपद। होली के बाद कोरोना के संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। पिछले 10 दिनों में 60 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इसके बावजूद कोरोना महामारी को लेकर सतर्कता नहीं देखी जा रही है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल ‘जिला अस्पताल’ में शनिवार को जगह-जगह लोग बिना मास्क के समूह में खड़े नजर आए। कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था, जबकि जिला अस्पताल में भी पिछली बार कोरोना के केस मिल चुके हैं।
प्रस्तुत है जिला अस्पताल की लाइव रिपोर्ट-
समय-11.05 बजे
स्थान- आपातकालीन कक्ष का हाल
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष और इसके हाल में अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को मरीजों की संख्या कम थी। कुछ ही मरीज थे, जो या तो स्ट्रेचर पर थे या बेंच पर लिटाए गए थे। यहां अन्य लोगों की कौन कहे, चिकित्सकीय स्टाफ मास्क तो लगाए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं था।
विज्ञापन

समय-11.10 बजे
स्थान- पर्ची काउंटर
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर भी अपेक्षाकृत लोगों की संख्या कम थी। एक रुपये की पर्ची लेने आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। हालांकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से शनिवार को एक नियम का सख्ती से पालन किया जा रहा था कि मास्क नहीं तो पर्ची नहीं। जिनके पास मास्क नहीं था, उन्हें पर्ची दिए बिना लौटा दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय- 11.15 बजे
स्थान- जिला अस्पताल का हाल
कोरोना महामारी से बचाव के लिए मोबाइल पर कॉलर ट्यून से लेकर अनेक प्रकार से जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके जिला अस्पताल में आने वाले ज्यादातर लोग कोविड गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को अस्पताल के हाल में मौजूद कई लोग कोविड गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिखे।
समय-11.20 बजे
स्थान- अल्ट्रासाउंड सेंटर
सप्ताह का अंतिम दिन होने की वजह से जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी कम लोग थे, लेकिन यहां भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। लोग पहले अल्ट्रासाउंड कराने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।
समय-11.25 बजे
स्थान- ओपीडी
जिला अस्पताल में सर्वाधिक भीड़ वाली जगह ओपीडी है, जहां डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लोग भीड़ लगाए रहते हैं। शनिवार को भी ऐसा ही नजारा था। कोरोना महामारी के संक्रमण से बेफिक्र लोग बिना मास्क लगाए भीड़ में धक्का-मुक्की कर रहे थे।

जिले में पिछले दस दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस-
तारीख- पॉजिटिव केस
25 मार्च- 03
26 मार्च- 05
27 मार्च- 02
28 मार्च- 02
29 मार्च- 03
30 मार्च- 03
31 मार्च- 01
01 अप्रैल- 10
02 अप्रैल- 15
03 अप्रैल- 16
योग- 60
जिला अस्पताल में कोरोना महामारी का खतरा निरंतर बढ़ रहा है। सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों को चाहिए कि खुद मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें ताकि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।
-डॉ. बजरंगी पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed