फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No funds from its coffers will not: Babu Singh

कोई अपने खजाने से धन नहीं देगा: बाबू सिंह

Mon, 27 Feb 2017 11:39 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
No funds from its coffers will not: Babu Singh
जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के लीलावती देवी स्टेडियम में सोमवार को चुनावी जनसभा में आए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोगों को अपने वोट की ताकत समझनी होगी। पहले राजा पैदा होते थे और अब वोट के जरिए पांच साल के लिए राजा बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर सीट से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी मनीष कुमार गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने आए बाबू सिंह कुशवाहा ने करीब 25 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक दल वोट के लिए जनता को तमाम लुभावने वायदे कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इसे कोई दल अपने खजाने से धन नहीं देगा। जनता को बंटने वाली मुफ्त की वस्तुएं उन्हीं से वसूले गए टैक्स से खरीदी जाती हैं। अगर इस टैक्स की फिजूलखर्ची बंद हो तो जन समस्याओं के निस्तारण के लिए धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

इस सभा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इरफान इरशाद, प्रत्याशी मनीष कुमार गुप्त, जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष रामकृपाल कुशवाहा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति पिछड़ों व शोषितों केे  ठग रहे बड़े दल
खड्डा। धरनीपट्टी के खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अति पिछड़े व शोषित वर्गों को झूठे आश्वासन देकर बड़े दल चुनाव में ठगने आए हैं। वे यहां जन अधिकार पार्टी और सर्वजन समाज संघ समर्थित प्रत्याशी रामधनी निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे गरीबों का हक दिलाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है, बिजली व रोजगार के मामले में भी प्रदेेश पिछड़ा हुआ है। 

कार्यक्रम में खड्डा विधानसभा सीट से प्रत्याशी रामधनी निषाद, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफान इरशाद, रामप्रवेश कुशवाहा, डा. विनोद कुशवाहा, मीरा कुशवाहा, अवधेश, सुभाष चन्द्र गुप्ता समेत कई नेताओं ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed