{"_id":"692f4bea865888c5aa0b276b","slug":"no-fir-was-lodged-against-the-victims-of-fraud-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150022-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठगी के शिकार लोगों की नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठगी के शिकार लोगों की नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौरखास थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में पांचवें दिन भी प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय पुलिस पंचायत कराने में जुटी रही। दिन भर बैठने के बाद पीड़ित मायूस होकर मंगलवार की शाम को घर लौट आए। पीड़ित बुधवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। चौराखास थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी चार युवकों को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर थाना क्षेत्र के ही बकुलहर निवासी एक कथित एजेंट ने दस लाख रुपये वसूले। चारों युवकों को नौकरी का भरोसा देकर टूरिस्ट वीजा पर रूस लेकर गया और वहां छोड़कर खुद भारत वापस लौट आया। विषम परिस्थितियों में किसी तरह घर से पैसा मंगाकर चारों युवक वापस लौटे।
घर आने के बाद एजेंट द्वारा पैसा देने से इन्कार करने और गाली देने से परेशान ठगी के शिकार युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का कहना है पुलिस पांच दिन से लगातार थाने बुलाकर पूछताछ कर घर भेज देती है।
विज्ञापन
घर आने के बाद एजेंट द्वारा पैसा देने से इन्कार करने और गाली देने से परेशान ठगी के शिकार युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का कहना है पुलिस पांच दिन से लगातार थाने बुलाकर पूछताछ कर घर भेज देती है।
विज्ञापन