फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No electricity for 72 hours, angry villagers protest

Kushinagar News: 72 घंटे से बिजली नहीं, उग्र ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 14 Oct 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
No electricity for 72 hours, angry villagers protest
पडरौना। तरयासुजान उपकेंद्र के चखनी दुःखी मिश्र (चखनी फाल) में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। दो महीने में पांचवीं बार ऐसी स्थिति बनी है। इससे ग्रामीणों व दुकानदारों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खलवा टोला के पास एल टी तार जलने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के चखनी दुःखी मिश्र (खलवा टोला) मे शुक्रवार को एलटी तार जल गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति को बंद कराकर बड़ी घटना होने से बचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर दी। शिकायत के करीब 72 घंटे के बाद भी जब बिजली निगम के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम से बिजली आपूर्ति बाधित है। कई बार बिजली निगम के अभियंताओं से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में हरिकेश यादव महेश कुशवाहा,वीरेंद्र प्रसाद, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, लुटन यादव, हरिकेश गौतम सहित कई लोग शामिल थे। अवर अभियंता विकास सहानी ने बताया की बिजली की समस्या को जल्द ठीक करने के लिए लाइनमैन लगे हुए है एक से दो दिन मे बिजली बहाल हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed