{"_id":"68fbe2561dcfa5ccf40cee40","slug":"no-documents-found-during-investigation-lahan-eye-care-closed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147745-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच में नहीं मिले कागजात, लहान आई केयर को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच में नहीं मिले कागजात, लहान आई केयर को कराया बंद
Sat, 25 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। कसया क्षेत्र के भैंसहा सदर टोला निवासी महिला की शिकायत पर शुक्रवार को सीएचसी कसया के अधीक्षक ने हेतिमपुर-गोबरहीं मार्ग पर संचालित लहान आई केयर व चश्मा घर की जांच की। इस दौरान संचालक ने कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया, स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे बंद करा दिया और संचालन से संबंधित सभी वैध व जरूरी कागजात प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया।
पीड़ित महिला इसरावती देवी का आरोप है कि उसके आंख की लहान आई केयर के संचालक ने नेपाल में ऑपरेशन करवाया था। आपरेशन के बाद उसकी आंख खराब हो गई। उसे अब परेशानी हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई। मौके पर लहान आई केयर व चश्मा घर संचालित मिला। संचालक की तरफ से कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किया जा सका है। इसके चलते उसे बंद करा दिया गया है। संचालक को सभी वैध कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। नहीं करने पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित महिला ने अपने आंखों की जांच कराने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से की है।