फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nishan Yatra taken out amid the chants of Jai Shreeshyam

Kushinagar News: जयश्रीश्याम के जयघोष के बीच निकाली निशान यात्रा

Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra taken out amid the chants of Jai Shreeshyam
दुदही। मारवाड़ी युवा मंच के श्याम मंडल की ओर से शुक्रवार को कस्बे के सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से श्रीश्याम फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं के जयश्रीश्याम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। यह निशान यात्रा कस्बा का भ्रमण कर पडरौना के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच से जुड़े कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर जयश्रीश्याम के जयघोष के साथ फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। श्रीखाटू श्याम प्रभु की फाल्गुन निशान यात्रा में श्याम बाबा रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण के लिए निकले। भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन कर उनके चरणों में माथा टेक कर श्री खाटू श्याम का जयघोष किया। यह निशान यात्रा सुराजी बाजार, स्टेशन रोड, बैंक रोड, स्टेशन बाजार, चांदनी चौक, गोला बाजार, ग़ांधी चौक, केन यूनियन रोड, बड़हरा चौक पहुंची, जहां से पडरौना के लिए प्रस्थान की। निशान यात्रा के दौरान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, हनुमान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान विनोद अग्रवाल, विंध्याचल मित्तल, सौरभ अग्रवाल, आंनद अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गिरिजेश जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, हरकेश रौनियार, दुर्गेश जायसवाल, विजय वर्मा, विश्वबंधु जायसवाल, इमरान आलम, मनीषा डालमिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed