फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine day Shatchandi Mahayagya begins with Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

Thu, 28 Mar 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Nine day Shatchandi Mahayagya begins with Kalash Yatra
मल्लूडीह। वाल्मीकिनगर (बरवां जंगल) में बुधवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलशयात्रा निकाली गई। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे आयोजन समिति से जुड़े लोग यज्ञ स्थल पर एकत्र हुए। वहां यज्ञाचार्य घनश्याम उपाध्याय ने कलश का पूजन कराया। इसके बाद क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से अलावलपट्टी, धन्नीपट्टी, हतवा, अंधया के रास्ते घाघी नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद मल्लूडीह, प्रेमवलिया के रास्ते कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य यजमान डॉ. खगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, मंजीत पाठक, राजेश मद्धेशिया, सत्येंद्र सिंह, प्रेम यादव, मिथिलेश शर्मा, मंटू पाठक, बैजनाथ श्रीवास्तव, सत्यनारायण प्रधान, उदयनारायण सिंह, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed