फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine animals loaded in two pickups were freed

Kushinagar News: दो पिकअप में लदे नौ पशुओं को कराया मुक्त

Thu, 14 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nine animals loaded in two pickups were freed
पटहेरवा। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम दो पिकअप पर लदे नौ पशुओं को मुक्त कराया है। पिकअप को कब्जे में लेकर पुलिस पकड़े गए दो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम गश्त के दौरान बघौच मोड़ की तरफ से आ रहे दो पिकअप को पुलिस ने रोका, तो चालक पिकअप की गति तेज कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उस पर नौ राशि गोवंश लदे मिले। इस मामले में दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। उनकी पहचान अवधेश कुशवाहा निवासी कोइलसवा बई टोला थाना बघौचघाट जिला देवरिया और मनोज कुमार यादव निवासी मठिया सहदुलेपूर थाना जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। पुलिस गोवंशों को मुक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed