{"_id":"67bb67489075cb7ddd0f7584","slug":"nia-reached-kushinagar-to-investigate-maoist-connections-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132694-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: माओवादी कनेक्शन खंगालने कुशीनगर पहुंची एनआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: माओवादी कनेक्शन खंगालने कुशीनगर पहुंची एनआईए
Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। माओवादी संगठन को सक्रिय करने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लखनऊ से आए एक इंस्पेक्टर ने फाजिलनगर निवासी विनय कुमार शर्मा से पटहेरवा थाने में चार घंटे तक पूछताछ की। एनआईए के इंस्पेक्टर ने सरकार के विरोध लिखने-बोलने के उद्देश्य, वाराणसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और विनय के कॅरिअर और उनके ध्येय आदि को लेकर सवाल किए। पटहेरवा थाने में उपस्थित होने के लिए एनआईए ने 19 फरवरी को ही विनय को नोटिस भेजा था। हालांकि, विनय का कहना था कि उसे नोटिस 20 को मिला है। फाजिलनगर कस्बे के वार्ड नंबर-6 निवासी जयश्री शर्मा का बड़ा बेटा विनय भगत सिंह छात्र मोर्चा की बीएचयू इकाई का पूर्व उपाध्यक्ष है। एनआईए ने उसे नोटिस भेजकर थाने बुलाया था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे विनय स्टूडेंट मोर्चा के दो अन्य सदस्यों और कसया और तमकुही के दो स्थानीय वकीलों के साथ पटहेरवा थाने पहुंचा।
इससे पहले करीब साढ़े 10 बजे लखनऊ से एनआईए के इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह थाने पहुंच चुके थे। माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की कोशिशों को लेकर 2023 से चल रही जांच के क्रम में उन्होंने विनय से एक कमरे में पूछताछ की। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक चली पूछताछ में विनय से भगत सिंह छात्र मोर्चा की गतिविधियों, कार्यक्रमों की जानकारी और प्रतिभागियों के बारे में भी सवाल किए। इंस्पेक्टर ने आगे भी पूछताछ के लिए विनय को तलब किए जाने की बात कही। विनय ने बताया कि बीएचयू से एमए करने के बाद पीएचडी की तैयारी कर रहा है।