{"_id":"6af8cf0671fc28f9fe098d59","slug":"newlywed-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172293-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज में शुक्रवार रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के खुशीपट्टी निवासी कन्हैया लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 21 वर्षीय बेटी करिश्मा की शादी 20 अप्रैल 2025 को अवरवा सोफीगंज निवासी दिवंगत वीर गुप्ता के बेटे अरविंद से की थी।
आरोप है कि शादी के करीब एक महीने तक सब कुछ सामान्य रहा लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर करिश्मा को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि पति, सास बेबी गुप्ता, जेठानी और देवर उस पर मायके से दो लाख रुपये और बाइक लाने का दबाव बनाते थे। कई बार समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार नहीं बदला।
विज्ञापन
कन्हैया लाल ने तहरीर में बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 10 बजे उन्हें बेटी के ससुराल से एक व्यक्ति ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। करिश्मा के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।