फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New Transformer Installed, But Power Supply Could Not Be Restored Until Late at Night

Kushinagar News: नया ट्रांसफाॅर्मर लगा पर देर रात तक बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति

Thu, 21 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
New Transformer Installed, But Power Supply Could Not Be Restored Until Late at Night
पडरौना/मंसाछापर। बुधवार की शाम नया 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर आ गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने देर रात तक आपूर्ति
विज्ञापन

बहाल होने का भरोसा दिया, लेकिन समचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अब बृहस्पतिवार सुबह तक बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।
पडरौना शहर से सटे रामधाम विशुनपुरा उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से आधे शहर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से ठप है।
बिजली विभाग की टीम लगातार मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था में जुटी रही, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद विभाग नया ट्रांसफार्मर मंगाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से आए नए ट्रांसफार्मर को उपकेंद्र में लगा दिया गया। सदर विधायक भी बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और अतिशीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात ट्रांसफार्मर जलने के बाद से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। दिन में तेज धूप और उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है, जबकि रात में बिजली नहीं रहने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
बिजली कटौती के चलते पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। कई मोहल्लों और गांवों में लोगों को हैंडपंप और दूसरे साधनों के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग बाजारों और रिश्तेदारों के यहां भटकते रहे। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। गर्मी के कारण आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और डेयरी उत्पाद खराब होने लगे, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि इंस्टॉलेशन और तकनीकी जांच पूरी होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोग मायूस हो गए। क्षेत्र के लोगों को अब सुबह तक राहत मिल पाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed