{"_id":"6765c3a2677ac32d17006307","slug":"new-city-will-be-settled-on-the-banks-of-badi-gandak-canal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-128708-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बड़ी गंडक नहर के किनारे बसेगा नया शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बड़ी गंडक नहर के किनारे बसेगा नया शहरी
Sat, 21 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर की बड़ी गंडक नहर के किनारे तमकुहीरोड के बनरहा मोड़ तक सड़क चौड़ी होने की मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के निर्माण होने के बाद इसके आसपास के खाली पड़े जमीन पर आबादी बसेगी। इससे जमीन की भी कीमत बढ़ जाएगी।
पहले इस नहर की पटरी के किनारे रास्ता नहीं होने के चलते लोग जमीन लेने से हिचकते थे। सड़क चौड़ीकरण के बाद लोगों का झुकाव इस इलाके में होगा।
शहर में जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग स्थित बड़ी गंडक के किनारे तमकुहीरोड तक सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। यह सड़क बिहार जाने और बिहार से पडरौना के रास्ते नेपाल तक जाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस रास्ते तमकुहीराज से नेपाल जाने वाले लोगों के लिए करीब 50 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। वे लोग पहले कसया से सोनौली वाया गोरखपुर के रास्ते नेपाल तक दूरी तय करते थे।
अब पडरौना, खड्डा के रास्ते सीधे ठूठीबारी पहुंच जाएंगे। इससे उनकी दूरी तो कम होगी ही साथ ही उनका समय भी बचेगा। इसके अलावा इस सड़क के किनारे व्यवसायिक गतिविधियां भी तेज होंगी। यही नहीं सड़क निर्माण के बाद खिरिया टोला, परसौनी खुर्द, अहिरौली दीक्षित, सुखपुरा, लौंगपुर आदि जाने के लिए लोग बाईपास की तरह इस सड़क का प्रयोग करेंगे। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलते ही इनके आस-पास कृषि भूमि पर अब आवासीय कॉलोनियां विकसित होंगी।