फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   new 8 corona positive cases found

कुशीनगर में संक्रमित एलटी की मां और भाई समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 01 Jul 2020 06:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
new 8 corona positive cases found
कुशीनगर में संक्रमित एलटी की मां और भाई समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

पडरौना। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले जिला अस्पताल के एलटी की मां और भाई समेत आठ लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई संक्रमित मरीजों के परिजन हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 139 हो गई है। अबतक 81 स्वस्थ हो चुके हैं। चार की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज 54 हैं।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एलटी की एमएमसीएच विंग में ड्यूटी के दौरान 28 जून को सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एलटी का इलाज अभी चल ही रहा है कि उनकी 52 वर्षीय मां और 18 वर्षीय भाई की सैंपल रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आ गई। ये लोग पडरौना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के निवासी हैं। इनके अलावा फाजिलनगर क्षेत्र के बटलोहिया में दो और धुनवलिया में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाटा क्षेत्र के जुड़वनिया व पगरा तथा सुकरौली में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल के एलटी की मां और भाई समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रभावित गांवों में संक्रमण से बचाव के लिए सफाई और सैनिटाइजेशन सहित जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed