फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nephew dies in road accident, uncle in critical condition

Kushinagar News: सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

Fri, 24 Oct 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies in road accident, uncle in critical condition
कप्तानगंज। रिश्तेदार के घर से लौट रहे कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटिहनियां निवासी बाइक सवार चाचा-भतीजे को पचार चौराहे पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय भतीजे सन्नी साहनी की मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय सुनील साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटिहनियां निवासी 24 वर्षीय सुनील साहनी अपने भतीजे 22 वर्षीय सन्नी साहनी को बाइक पर बैठाकर अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर देर रात घर लौट रहे थे। अभी वे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार चौराहे पर पहुंचे थे कि तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीचे को पीछे से ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डाॅक्टर ने सन्नी साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील साहनी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed