फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Neighbor stabbed the young man, condition critical

Kushinagar News: पड़ोसी ने युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

Wed, 23 Nov 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Neighbor stabbed the young man, condition critical
पड़ोसी ने युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर
विज्ञापन

मथौली बाजार। हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगरुआ गांव में बुधवार को युवक ने अपने ही पड़ोसी दूसरे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को हाटा सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
मंगरुआ गांव के निवासी अभिनंदन सिंह का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले आदित्य उर्फ टप्पू (24) ने उनके बड़े भाई अविनाश सिंह (25) के पेट में दोपहर के समय किसी बात पर चाकू मार दिया। बचाव करते समय दोनों हाथ और गर्दन पर भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इससे लहूलुहान होकर उनके भाई मौके पर ही गिर गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से अविनाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। अभिनंदन सिंह ने बताया कि कोई विवाद भी नहीं था। उनके भाई आईसीयू में भर्ती हैं। बात नहीं हो पा रही है। जब बात होगी, तभी कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed