फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Neighbor Molested girl child in kushinagar

Kushinagar News: पड़ोसी ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Thu, 06 Apr 2023 11:01 AM IST
सार

कुंदन सिंह जब डॉग स्क्वायड की टीम के साथ जांच करने पहुंचे तो लोगों को घटनाककी जानकारी हुई। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 30 मार्च को उनकी आठ वर्ष की बेटी दरवाजे पर खेल रही थी। पड़ोस का युवक उसे गन्ने के खेत में लेकर चला गया। उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Neighbor Molested girl child in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर जिले में कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मंगलवार की घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो मनबढ़ों ने उन्हें पीट दिया। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार को सीओ कुंदन सिंह जब डॉग स्क्वायड की टीम के साथ जांच करने पहुंचे तो लोगों को घटनाककी जानकारी हुई। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 30 मार्च को उनकी आठ वर्ष की बेटी दरवाजे पर खेल रही थी। पड़ोस का युवक उसे गन्ने के खेत में लेकर चला गया। उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मंगलवार को बच्ची के निजी अंग में दर्द होने पर मां ने जानकारी ली तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बालिका के माता-पिता आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी पक्ष ने हमला बोलकर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed