फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NEET will be held today at 11 centers amidst tight security.

Kushinagar News: आज 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच होगी नीट

Sun, 21 Jun 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
NEET will be held today at 11 centers amidst tight security.
पडरौना। नीट को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश पांडेय को परीक्षा का नोडल बनाया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, आज 11 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इस बार नीट कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभूतपूर्व सुरक्षा घेरा तैयार किया है।पिछली बार पेपर लीक होने के चलते निरस्त हुई परीक्षा से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किए गए हैं। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने का जिम्मा इस बार सीधे भारतीय सेना को सौंपा गया है। जिले में होने वाली परीक्षा में करीब 5200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर सेना के माध्यम से प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे। केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन की साइबर सेल टीम भी पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश पांडेय एवं नीट परीक्षा के बनाए गए नोडल ने बताया कि प्रश्न पत्र पूरी तरह सेना की कस्टडी में रहेंगे और सेना के माध्यम से ही उन्हें सीधे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के बॉक्स खुद डीएम के निर्देशन और उनकी प्रत्यक्ष निगरानी में खोले जाएंगे, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। परीक्षा के दौरान इन कैमरों के जरिए हर कमरे और परिसर की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:0 बजे से लेकर शाम 5:0 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सघन चेकिंग और अन्य जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं को समय रहते पूरा किया जा सके और परीक्षा के समय किसी प्रकार की अफरातफरी न हो। नोडल ने बताया कि नए एडमिट कार्ड ही लेकर आएं। पुराना एडमिट कार्ड पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी फोटो आधारित मूल आईडी लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed