{"_id":"663550ef7f6c634b790d7747","slug":"neet-ug-will-be-held-on-may-5-4122-candidates-will-appear-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116324-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच मई को होगी नीट यूजी , 4,122 परिक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच मई को होगी नीट यूजी , 4,122 परिक्षार्थी होंगे शामिल
Sat, 04 May 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नीट यूजी 2024 पांच मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में सात विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 4,122 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने 14 पर्यवेक्षक नामित किए हैं। वे परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर आयोजित नीट दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी। दोपहर 1:30 बजे गेट बंद होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर राहुल तिवारी को बनाया गया है। इस परीक्षा में 4,122 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले में कुल 14 पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा कराई जाएगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी एनटीए की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जन्मतिथि और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य गहन सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सिटी को-ऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को यूजी की तरफ से तय मानकों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अन्य तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
0
इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र
नवजीवन मिशन स्कूल सपहा रोड कसया, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सपहा रोड कसया, गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रविंद्र नगर, पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कप्तानगंज, सेठ एमआर जयपुरिया पडरौना, एमडी इंटरनेशनल स्कूल बोदरवार और कुशीनगर पब्लिक स्कूल अमवा बुजुर्ग कुबेर स्थान कुशीनगर।