फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   young man died in road accident at kushinagar

कुशीनगर में हादसा: दोस्त से मिलकर घर वापस आ रहा था शख्स, सड़क दुर्घटना में हो गई मौत

Thu, 22 Jul 2021 05:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

हाटा-पिपराइच मार्ग पर बरवा बाबू गांव के पास हुई दुर्घटना, बुधवार देर रात गोरखपुर से मित्र के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे कमलेश।

विज्ञापन
young man died in road accident at kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर बरवा बाबू गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में 24 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पिपराइच सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसे घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र गांव सेंदुआर गांव के निवासी कमलेश चौरसिया (24) एक मित्र के साथ बाइक से बुधवार की देर रात गोरखपुर से गांव लौट रहे थे। अभी वह बरवा बाबू गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक खेत से निकलकर दो छुट्टा पशु अचानक सामने आग गए। इससे उनकी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठा युवक कमलेश सड़क पर गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चला रहा उसका मित्र सुरक्षित है। बाइक चला रहे युवक ने इसकी सूचना घायल युवक के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पिपराइच ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed