{"_id":"6782ea435751baba07071058","slug":"ne-railway-gorakhpur-defeated-khairabad-4-2-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130079-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनई रेलवे गोरखपुर ने खैराबाद को 4-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनई रेलवे गोरखपुर ने खैराबाद को 4-2 से हराया
Sun, 12 Jan 2025 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल परिसर में चल रहे स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को एनई रेलवे गोरखपुर और माॅडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। इसमें एनई रेलवे गोरखपुर ने खैराबाद को 4-2 से पराजित कर अगले राउंड में जगह बना ली।
मुख्य अतिथि डाॅ. संजीव सुमन पांडेय व विशिष्ट अतिथि संतोष जायसवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुरू कराया। मैच शुरू होने पर पहले हाफ के 8वें मिनट में खैराबाद की टीम ने शानदार मूव बनाकर गोल किया और 1-0 की बढ़त बना ली। 15वें मिनट में खैराबाद की टीम ने एक और गोल कर बढ़त 2-0 की कर दी। इसके बाद जद्दोजहद चलती रही। मैच के 35वें मिनट में एनई रेलवे गोरखपुर को एक पेनाल्टी मिला गया, जिसको टीम ने गोल में तब्दील कर मुकाबले में उम्मीद जिंदा रखी। 40वें मिनट में गोरखपुर ने शानदार गोल कर मैच को 2-2 से बराबरी पर पहुंचा दिया। इस तरह मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ के 47वें मिनट में एनई रेलवे गोरखपुर ने शानदार मैदानी गोल कर खैराबाद पर 3-2 की बढ़त बना ली। इस दौरान गलत खेल के कारण एनई रेलवे के खिलाड़ी को रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया। 42वें मिनट में गोरखपुर ने एक और गोल कर बढ़त दोगुनी कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अंत तक जद्दोजहद भरे इस रोमांचक मुकाबले में एनई रेलवे की टीम खैराबाद को 4-2-से हराकर विजेता बनी।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष एसएन शुक्ला, सचिव संजय रावत, कोषाध्यक्ष विपिन चंद्र त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, मुजीबुल हुसैन टीपू आदि मौजूद रहे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
विज्ञापन