{"_id":"6a57f67d3c3c16d011059762","slug":"ncc-cadets-taught-lessons-in-discipline-and-leadership-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163760-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन और नेतृत्व का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन और नेतृत्व का पढ़ाया पाठ
Thu, 16 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी कालेज में 50 यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-161) के नौवें दिन ग्रुप मुख्यालय एनसीसी गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने शिविर का निरीक्षण किया। कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन और नेतृत्व का पाठ पढ़ाया।
ब्रिगेडियर ने शिविर की आवासीय, प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कैडेट्स से कहा कि अनुशासन ही सफलता कुंजी है। एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है। उन्होंने एनसीसी निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरी निष्ठा से पूरा करने और जीवन में उत्कृष्ट नागरिक बनने का आह्वान किया।
थल सेना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें भविष्य में मिलने वाली चुनौतियों और अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण आगे आयोजित होने वाले उच्च स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविरों की मजबूत नींव साबित होगा और कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर में प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को शारीरिक व्यायाम, थल सेना के संगठन एवं हथियारों की जानकारी, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता में एनसीसी की भूमिका जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी कर्नल हरीश चंद, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, रिसालदार मेजर हरजीत सिंह एएनओ कैप्टन वेद प्रकाश मिश्र, डॉ. सौरभ द्विवेदी, लेफ्टिनेंट सुनील कुमार यादव, लेफ्टिनेंट बृजेश कुमार सिंह, सेकंड ऑफिसर अनुपम कुमार पांडेय, प्रधान सहायक लल्लन सिंह, मोहम्मद अशरफ, अली ऋषि, धनंजय कुमार, राजेश कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
-
प्रशिक्षण सत्र में सूबेदार प्रहलाद कुमार, त्रिलोक सिंह, हरपिंदर सिंह, संतोष फदटरे, हवलदार दीपक सिंह, सर्वजीत सिंह, रमेश लामा, राम बहादुर मल्ल, गिरजा शंकर बिष्ट, गोविंद सिंह, मनदीप सिंह, निर्मल सारु, प्रवीण सती, मन बहादुर थापा और हितेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।