फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ncc cadets planted

Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स ने लगाए 700 पौधे

Tue, 25 Jul 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
ncc cadets planted
पडरौना, उदित नारायण नारायण डिग्री कॉलेज में पौधरोपण करते एनसीसी कैडेट।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

50 यूपी बटालियन से जुड़े एनसीसी कैडेट्स ने लगाए पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। 50 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी से जुड़े उदित नारायण नारायण डिग्री कॉलेज और उदित नारायण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की तरफ से सोमवार को पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 152 कैडेट्स ने विभिन्न स्थानों पर 700 पौधे लगाए।

बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जे चट्टोपाध्याय ने कहा कि प्रदूषण वातावरण को शुद्ध करने में पेड़-पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। भौतिक संसाधनों को जुटाने में लोग अंधाधुंध पेड़ों की कटान कर रहे हैं। इससे दिन पर दिन पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इससे बचाव के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा।
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम को बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बी कृष्णा ने संबोधित कर पौधरोपण के फायदे गिनाए। इसके बाद कॉलेज समेत आस-पास के विभिन्न स्थानों पर 152 कैडेट्स ने 700 पौधे लगाए। इस दौरान सूबेदार सुरेश कुमार गुर्जर, प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, वन क्षेत्राधिकारी घनश्याम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed