Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   National Rocketry and CanSat Competition begins at Pipraghat

Kushinagar News: पिपराघाट में राष्ट्रीय रॉकेट्री और कैनसैट प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 02 Nov 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
National Rocketry and CanSat Competition begins at Pipraghat
मॉडल रॉकेट लांच की गतिविधि उत्सुकता से देखते छात्रा छात्राएं। 
पिपराघाट में राष्ट्रीय मॉडल रॉकेट्री और कैनसैट प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन 20 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण, 76 टीमें ले रहीं हिस्सा
विज्ञापन


तमकुहीरोड। पिपराघाट में रविवार को राष्ट्रीय मॉडल रॉकेट्री और कैनसैट इंडिया स्टूडेंट कंपटीशन-2026 का आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न टीमों की ओर से तैयार 20 लघु उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया गया। वहीं, अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी ने पहला मॉडल रॉकेट लॉन्च किया। प्रतियोगिता में 17 राज्यों की 76 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न टीमों की ओर से तैयार 20 कैनसैट (लघु उपग्रहों) का सफल प्रक्षेपण किया गया। वहीं, मॉडल रॉकेट्री श्रेणी में अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी ने पहला मॉडल रॉकेट प्रक्षेपित किया। तीन नवंबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 17 राज्यों की 76 चयनित टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

इन-स्पेस के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार गोयनका ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2019 में देश में महज 14 स्पेस स्टार्टअप थे, जिनकी संख्या अब 450 से अधिक हो गई है। इससे युवाओं के लिए अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली, उपग्रह आधारित तकनीक और उद्यमिता के नए रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास उनकी तैयारी को दर्शाता है। ऐसे आयोजनों से उन्हें कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव मिलता है।
देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि अंतरिक्ष तकनीक का लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे छोटे शहरों और टियर-2 व टियर-3 जिलों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रयोग में असफलता मिलने पर निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ें। धैर्य, टीमवर्क और निरंतर प्रयास ही भविष्य के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पहचान बनेंगे। कुशीनगर और देवरिया जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक गतिविधियां स्थानीय युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगी।
इन-स्पेस के निदेशक (प्रमोशन) डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण और कैनसैट इंडिया प्रतियोगिता के चौथे संस्करण के लिए पंजीकरण एक दिसंबर 2026 से शुरू होंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 10 ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए आयोजित रोजगार मेले में चार स्पेस कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक इंजीनियरिंग चुनौतियों पर काम करने का अवसर देती हैं। इससे तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान और टीमवर्क की क्षमता विकसित होती है।

स्थानीय आयोजक संस्था एसएसडीएफ के निदेशक मनीष बजाज ने प्रतिभागी टीमों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान इसरो के पूर्व एसोसिएट रॉय एम. चेरियन, कैनसैट मूल्यांकन समिति के प्रमुख डॉ. सुरेंद्र पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed