फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nari Shakti Vandan Abhiyan is the result of Prime Minister's efforts: Ajay

प्रधानमंत्री के प्रयास का परिणाम है नारी शक्ति वंदन अभियान : अजय

Fri, 13 Oct 2023 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Abhiyan is the result of Prime Minister's efforts: Ajay
पटहेरवा। नारी शक्ति वंदन अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री का यह कदम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक है। ये बातें पटहेरिया में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने कहीं।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को पटहेरिया में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को और सशक्त बनाए जाने को लेकर 33 प्रतिशत आरक्षण बिल भाजपा लाई है। अब पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि महिला मतदाताओं के पास उनसे जुड़ी इस उपलब्धि को लेकर जाएं। भाजपा के पटहेरवा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का सम्मेलन करना है। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर और ग्रामीण इलाकों में गांव स्तर पर नारी शक्ति जागरण यात्रा निकाली जाएगी। इस बैठक में महिला मोर्चा के जिला संयोजक अरुण मिश्र, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीएन कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, मंडल महामंत्री अमलेश तिवारी, जिला मंत्री रिम्पा सिंह, केदार सिंह, रविंद्र सिंह, भृगुनाथ राव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed