फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Narasimha procession took place in the city

Kushinagar News: नगर में निकली नृसिंह शोभायात्रा

Thu, 28 Mar 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Narasimha procession took place in the city
पडरौना/कसया। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अन्य हिंदू संगठनों की तरफ से भगवान नृसिंह की शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन और होली गीत पर झूमते हुए लोग नगर का भ्रमण कर गायत्री मंदिर पहुंचे। एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी गई।
विज्ञापन


सदर विधायक मनीष जायसवाल, चेयरमैन विनय जायसवाल, जिला संघ चालक रामसिंगर, जिला सह संघ चालक महेंद्र गुप्ता, नगर संघ चालक डॉ. प्रेमचंद सिंह, जिला प्रचारक मनीष, विभाग कार्यवाह देवरिया नीरज गोयल, नगर कार्यवाह विशाल जायसवाल की अगुवाई में भगवान नृसिंह के जयघोष के साथ निकली शोभा यात्रा को कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन बाजार, धर्मशाला रोड, नौकाटोला, रामकोला रोड के रास्ते सुभाष चौक पहुंचा। इसके बाद शोभा यात्रा गायत्री मंदिर पहुंची, जहां एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर शोभा यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, मुकेश पांडेय, अनूप, संतोष तिवारी, नगर सेवा प्रमुख डॉ. धनंजय मिश्र, हिंदू जागरण मंच प्रभारी रवि सिंह, जिला धर्म जागरण प्रमुख कृष्ण कुमार पांडेय, जिला गो सेवा प्रमुख प्रदीप गोयल, बीएन मिश्र, मुकेश त्रिपाठी, सनत पांडेय, भुवनेश्वर त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, अनिल ठाकुर, विशाल सिंह, रितेश मिश्र, दीपक अग्रवाल, कार्तिकेय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कसया के श्रीराम जानकी मठ मंदिर से निकाली गई भगवान नृसिंह की शोभायात्रा मेंरंग, अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। मंदिर परिसर में सर्व प्रथम संघ की प्रार्थना के पश्चात भगवान नृसिंह की आरती व पूजन महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण दास के निर्देशन में किया गया। इसके बाद जिला प्रचारक राजेश, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने यात्रा निकाली। शोभायात्रा हाईवे चौक, गोला बाजार, आजाद चौक, गांधी चौक, अमिय चौक होते नगर भ्रमण करते हुए मठ पर समाप्त हुई। इस दौरान डॉ अनिल सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, अशोक जैन, सुरेश कुमार गुप्ता, राजू मद्धेशिया, धीरज जी, सुबाष गुप्ता, श्रीनरायण जायसवाल, उमेश कुमार गुप्ता कुन्नू, राजन जायसवाल, शैलेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed