फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   naharon mein paanee nahin

नहरों में पानी नहीं, किसानों को सता रही फसल की चिंता

Wed, 02 Feb 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
naharon mein paanee nahin
बिन पानी के कप्तानगंज रजवाहा। - फोटो : KUSHINAGAR
नहरों में पानी नहीं, किसानों को सता रही फसल की चिंता
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के रजवाहों में नहीं आया पानी
पंपिंगसेट से सिंचाई करने के लिए किसान मजबूर
कप्तानगंज(कुशीनगर)। तहसील क्षेत्र के रजवाहों में पानी नहीं आने से किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि पानी के अभाव में फसल खराब हो रही है। पंपिंगसेट का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें खर्च अधिक आ रहा है।
कम लागत में क्षेत्र के किसान फसल से बेहतर पैदावार हासिल कर सकें, इसके लिए नहर प्रणाली विकसित की गई थी। अब ये नहरें समय पर किसानों की जरूरत पूरी नहीं कर पा रही हैं। खेतों में गेहूं व अन्य फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। रजवाहों में पानी न आने से माइनर भी सूखी पड़ी हैं। क्षेत्र के कप्तानगंज रजवाहा, लक्ष्मीपुर-मथौली माइनर, सेमरा-मुड़िला और झांगा माइनर में पानी नहीं आने से किसान गन्ना, मक्का, सब्जी, गेहूं की सिंचाई पंपिंगसेट से कर रहे हैं।
विज्ञापन

पटखौली गांव के किसान परमजीत सिंह का कहना है कि एक पखवारे से गेहूं की फसल सिंचाई की जरूरत है, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। पचार निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि डीजल महंगा है। पंपिंगसेट और पाइप भी किराए पर लेकर सिंचाई करनी पड़ रही है। यदि नहरों में पानी आ गया होता तो यह समस्या नहीं आती। पचार निवासी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए सिंचाई जरूरी है, लेकिन नहर में पानी नहीं आया है। पटखौली के मोहम्मद जैनुद्दीन ने कहा कि सिंचाई विभाग को नहरों की मरम्मत कराकर पानी छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक सप्ताह में छोड़ दिया जाएगा पानी’
सिंचाई विभाग के एसडीओ आदित्य यादव ने कहा कि नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी हो चुकी है। करीब एक सप्ताह के भीतर पानी छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद किसान फसल की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed