फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nagarpalika will solve problems by camp

शिविर लगाकर नगर पालिका निस्तारित करेगी समस्याएं

Sun, 14 Mar 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
nagarpalika will solve problems by camp
शिविर लगाकर नगर पालिका निस्तारित करेगी समस्याएं
विज्ञापन

अप्रैल के प्रथम सप्ताह से सभी वार्डों में दस दिन लगेंगे कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आवास, पेंशन, राशन कार्ड समेत अन्य सुविधाओं के लिए भटक रहे नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका प्रशासन इन समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी वार्डों में कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने की तैयारी में है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से लगातार दस दिनों तक कैंप का आयोजन किया जाएगा।
पडरौना नगर पालिका क्षेत्र में 75 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। नगर के लोगों को आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जलनिकासी, सड़क, नाली, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है। अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए जब लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचते हैं तो कभी समय पर अधिकारी नहीं मिलते तो कभी लिपिक के कार्यालय में अनुपस्थित होने के चलते लोगों का कार्य समय पर नहीं हो पाता था। इससे लोगों की समस्याओं के निस्तारण में देरी होती है। इसके अलावा एक ही समस्या के निस्तारण के लिए लोगों को कई बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इन समस्याओं का समय पर निस्तारण के लिए नगर पालिका की तरफ से नगर के प्रत्येक वार्ड में कैंप का आयोजन होगा। इस कैंप में नगरपालिका समेत अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित होकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर ही निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

कोट
नगरवासियों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना नगरपालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। नगर के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालय आते हैं, लेकिन कार्यालय के कार्यों में व्यस्तता अथवा उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होने के चलते लोगों की समस्याओं का निस्तारण समय पर नहीं हो पाता है। इसलिए नगरपालिका प्रशासन ने सभी वार्डों में दस दिनों तक लगातार कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसमें आवास, पेंशन, शौचालय, सड़क, नाली, श्रमिक पंजीकरण समेत अन्य योजनाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय जायसवाल, चेयरमैन, नगरपालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed