{"_id":"6670bb1033f9a9721a069d24","slug":"nagar-panchayat-office-will-be-built-by-october-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-592257-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अक्तूबर तक बन जाएगा नगर पंचायत कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अक्तूबर तक बन जाएगा नगर पंचायत कार्यालय
Tue, 18 Jun 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बे के सरदार भगत सिंह नगर में 179 लाख की लागत से नगर पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम सीएनडीसी डिवीजन कंस्ट्रक्शन ने अक्तूबर तक निर्माण पूरा कर हस्तांतरण करने का लक्ष्य बनाया है। श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई गई है।
वर्ष 2023 में नवसृजित नगर पंचायत मथौली कार्यालय का संचालन श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्थित पंचायत भवन से हो रहा है। शासन ने नगर पंचायत कार्यालय के लिए 179 लाख रुपये स्वीकृत किया था। नवसृजित नगर पंचायत के ईओ का प्रभार कप्तानगंज एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव को दिया गया था। अध्यक्ष का चुनाव नहीं होने से कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित नहीं हुई। चुनाव के बाद गठित नगर पंचायत ने कस्बे के सरदार भगत सिंह नगर में भूमि उपलब्ध कराई। उसके बाद अक्तूबर में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। जेई सत्येंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य की देखरेख के लिए एक इंजीनियर और एक सुपरवाइजर की तैनाती है। 2024 अक्तूबर में निर्माण कार्य पूरा कर नगर पंचायत को हैंडओवर करने का लक्ष्य बनाया गया है। निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो सके। इसके लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ा दी गई है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा रहा है।
0
समय पर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाई है। गुणवत्ता पूर्ण हो इसके लिए समय पर समय पर निरीक्षण किया जाता है। नए भवन में कार्यालय जाने के बाद कस्बा के लोगों के प्रपत्र सुरक्षित रखने में सहूलियत होने के साथ लोगों के लिए बैठने, पेजयल समेत अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। - नवरंग सिंह, अध्यक्ष, नगर पंचायत मथौली।
विज्ञापन
0
नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण होने के बाद प्रपत्रों के रखरखाव की अच्छी व्यवस्था होने के बाद अन्य कई संसाधन भी उपलब्ध होंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्माण कार्य में कुछ धीमा था, लेकिन इधर निर्माण कार्य में तेजी आई है।
- नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कस्बा निवासी।
0
नगर पंचायत के लिए बना अस्थाई कार्यालय में पर्याप्त जगह नही है। जिससे वहां लोग कम ही जा पाते हैं। इससे लोगों को कई सरकारी योजना के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। नए कार्यालय भवन का निर्माण होने के बाद लोगों को इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। -अमृत सिंह, कस्बा निवासी।
0
नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण होने के बाद कस्बा के लोगों को काम कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि एक ही छत के नीचे सभी अधिकारी और कर्मचारी मिल जाएंगे। इससे लोगों की समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी। -प्रेमचंद्र सिंह, कस्बा निवासी।
0
जिस स्थान पर नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण हो रहा है। वह कस्बे के बीच में है। उसके पास ही बाजार भी है। वहां कार्यालय संचालित लोगों को वहां पहुंचने में सहूलियत होने के साथ ही मीटिंग हाॅल समेत अन्य कमरे होंगे, जहां सभासद और अधिकारियों से चर्चा कर नगर के विकास कार्याें में तेजी आ सकेगी। -ताहिर अंसारी, कस्बा निवासी।