फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nagar nikay related news

Kushinagar News: जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला हो नगर पालिक अध्यक्ष

Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
nagar nikay related news
- कुशीनगर नगरपालिका के अध्यक्ष से मतदाताओं को है बहुत उम्मीदें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के मतदाता ऐसा अध्यक्ष चाहते हैं जो जन अपेक्षाओं पर खरा उतरे। लोगों को अध्यक्ष से बहुत उम्मीदें हैं। यह सीट पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। चार मई को मतदान होना है। चुनाव की तारीख नजदीक होने के कारण प्रत्याशी और उनके समर्थक भी जनसंपर्क तेज कर दिए हैं।
वीर सावरकर नगर निवासी अभिषेक सिंह का मानना है कि नगरपालिका अध्यक्ष नगर का प्रथम नागरिक होता है। प्रथम नागरिक की जिम्मेदारी आम लोगों से अलग है। जाहिर है जनता जिसे वोट देकर बड़ी जिम्मेदारी देगी, उससे अपेक्षा भी रखेगी। इसलिए नगरपालिका अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो जन अपेक्षाओं पर खरा उतरे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह पुरुष है या महिला। नगर के अमिय नगर निवासी मयूर कुशवाहा का मानना है कि नगरपालिका अध्यक्ष नगर की समस्याओं के प्रति गंभीर होना चाहिए। लोगों के दुख-दर्द का ज्ञान होना चाहिए। उसे समस्याओं के प्रति संवेदनशील भी होना चाहिए। जब तक नगरपालिका चेयरमैन लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे, तब तक समस्याओं का गंभीरता से निराकरण नहीं करा पाएंगे।
विज्ञापन

नगरवासी अर्पिता तिवारी ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष विकास करने की मानसिकता का होना चाहिए। महिला या पुरुष से कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि सोच अच्छी है तो नगर का विकास हो जाएगा। विकास कराते समय मन में भेदभाव भी नहीं होना चाहिए। समान मानसिकता से विकास हो तो शहर भी चमकेगा और लोगों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की निवासी अमीना शेख ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष राजनीतिक सोच का होना चाहिए। यदि अध्यक्ष राजनीतिक सोच का है तो वह सभी को लाभांवित करने का प्रयास करेगा। वह नगरपालिका बोर्ड भी बेहतर तरीके से चला सकेगा। क्योंकि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के साथ जरूरी है कि नगरपालिका की अंदरूनी राजनीति को भी बेहतर तरीके से समझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed