फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   myanmar ambesdor worship in mahaparinirvan temple

वर्मा के राजदूत ने महापरिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर

Wed, 06 Mar 2019 11:48 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
myanmar ambesdor worship in mahaparinirvan temple
महापरिनिर्वाण मंदिर में म्यांमार के राजदूत ने चढ़ाया चीवर। - फोटो : amar ujala
कसया। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर में बुधवार को म्यांमार के राजदूत पहुंचे। यहां उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और विश्व शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यहां के अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल में तैनात म्यांमार के राजदूत हीएमआर थिनी, पायंची यूटून आठ सदस्यीय परिवार के साथ बुधवार की शाम करीब चार बजे लुंबिनी से कुशीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में परिवार के साथ भ्रमण किया। इस दौरान वह यहां की प्राचीनता और ऐतिहासिकता की जानकारी भी हासिल कर रहे थे। मंदिर में पहुंचकर भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। यहां से माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पहुंचकर परिक्रमा कर मोमबत्ती जलाई। यहां उन्होंने इस स्तूप के बारे में भी जानकारी ली। उनका यह दौरा भारत में बुद्ध सर्किट से जुड़ा है। देश में सात रात और आठ दिन तक वह रहेंगे। इस दौरान पुरातत्व अधिकारी अविनाश चंद्र त्रिपाठी, पर्यटक सूचना अधिकारी प्रान रंजन, सीओ रामदरश प्रसाद, चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो के साथ 
पर्यटन, संबंध और सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेंगी
कसया। नेपाल में म्यांमार के तैनात राजदूत बुधवार को कुशीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने चलते-चलते पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य से होकर म्यांमार से होते हुए थाईलैंड तक बनाए जा रहे कॉरीडोर से पर्यटन, आपसी संबंध और सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि निर्माण का काम चल रहा है, अभी समय लगेगा, लेकिन कॉरीडोर के तैयार हो जाने से देशों के बीच आपसी सौहार्द, पर्यटन पर सीधा असर पड़ेगा। इससे इन देशों के बीच आवागमन की सुविधा होने से कई तरह के रोजगार के अवसर समेत पर्यटन से आय में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में भगवान बुद्ध के संदेशों को फैलाकर शांति स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो के साथ 
विदेशी पर्यटकों में सेल्फी का दिखा क्रेज
कसया। सेल्फी का क्रेज कुशीनगर पर्यटक स्थली पर भी देखा जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटक भारतीय लोगों के साथ सेल्फी बनाने में मशगूल दिख रहे हैं। यह सेल्फी वह काफी खुशी की मुद्रा में लेते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक दृश्य बुधवार को महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर के सामने देखने को मिला। जहां थाईलैंड का एक दल तैनात पुलिस जवानों के साथ सेल्फी बनाते मिला। दल की महिलाओं ने भी सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed