फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   myanmar ambassador worshipped in mahaparinirvan temple

म्यांमार के राजदूत ने भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में की विशेष पूजा, बोले-कोरोना खत्म होते ही कुशीनगर में बौद्ध अनुयायियों का आएगा जत्था

Sat, 31 Oct 2020 07:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
myanmar ambassador worshipped in mahaparinirvan temple
म्यांमार के राजदूत ने भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में की विशेष पूजा, बोले-कोरोना खत्म होते ही कुशीनगर में बौद्ध अनुयायियों का आएगा जत्था
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शुक्रवार की देर शाम म्यांमार के राजदूत एचईमो क्याव आंग पत्नी के साथ पहुंचे। उनके साथ दूतावास का 15 सदस्यीय शिष्टमंडल भी है। शिष्टमंडल के साथ शनिवार की सुबह म्यांमार मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं को भोजन दान किया है। भोजन दान के बाद राजदूत महापरिनिर्वाण मंदिर में विश्व को कोरोना से मुक्त कराने को बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरे का मकसद भी विश्व को कोरोना को भगाना है। इनकी ओर से मेडिटेशन (विपश्यना)भी किया गया।

कुशीनगर के प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल रामाभार स्तूप, मांथा कुंवर मंदिर, धातु वितरण स्थल, बुद्धा घाट आदि का भ्रमण किया। राजदूत बुद्धा घाट की सफाई और व्यवस्था को देखकर खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि कोरोना खत्म होते ही भारत व म्यांमार के बीच फिर बौद्ध अनुयायियों व भिक्षुओं का आवागमन शुरू हो जाएगा। दोनों देशों के बीच बहुत मधुर रिश्ते हैं। उन्होंने बताया कि यह दौरा सिर्फ पूजा-पाठ के लिए हुआ है ताकि जल्द विश्व से कोरोना संक्रमण खत्म हो जाए। रविवार को राजदूत फिर शिष्टमंडल के साथ लौट जाएंगे। मंदिर प्रशासन से जुड़े टीके राय ने बताया कि दो वर्ष पूर्व यहां बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में एचईमो क्याव आंग मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। उस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व तत्कालीन सांसद राजेश पांडेय समेत गण्यमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed